9:57 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन

श्री राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कॉलेज में त्रिदिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का शुभारंभ

प्रधानाचार्य विद्यालय विकास की धुरी है -डोमेश्वर साहू

बदायूं, मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रधानाचार्यों का तीन दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन कार्य समीक्षा एवं योजना बैठक का शुभारंभ हुआ. इस सम्मेलन में ब्रज प्रांत के आगरा बरेली एवं अलीगढ़ मंडल के समस्त प्रधानाचार्य सम्मिलित हुए.
सम्मेलन में विद्यालय विकास के साथ-साथ शिशु विकास, आचार्य विकास, अभिभावक विकास पर चिंतन मनन किया जाएगा.
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि डोमेश्वर साहू जी( क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश) सुनील कुमार गुप्ता( अध्यक्ष, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत) विशिष्ट अतिथि हरवीर सिंह( प्रदेश निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति बृज प्रांत, ओम प्रकाश वैश्य व्यवस्थापक ने दीप जलाकर तथा पुष्पार्चन कर किया.
मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा- प्रधानाचार्य विद्यालय विकास की धुरी है. विद्यालय की वार्षिक कार्य योजना बनाकर शिशु,आचार्य एवं अभिभावक विकास के कार्यक्रम तय करके विद्यालय विकास के लिए योजना बनाएं. श्री साहू ने कहा, विद्यालय विकास में विद्यालय परिवार अभिभावक, आचार्य,प्रबंध समिति एवं पूर्व छात्रों की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
सुनील कुमार गुप्ता ने कहा, विद्या भारती के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के लिए समाज में अपनी पहचान बनाए हुए हैं.

विज्ञापन एक्सप्रेस