उझानी रेलवे स्टेशन पर शेड और फुटओबरब्रिज की कमी, धूप में यात्री परेशान।
उझानी-बदांयू 30 अप्रैल।
उझानी रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज शेड और सीटों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर भी पर्याप्त शेड न होने से यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है।
वही दो नंबर, तीन नंबर प्लेटफार्म पर तो कोई धूप से बचने का इंतजाम भी नहीं ट्रेन की क्रासिंग के समय धूप में ही खड़ा रहना पडता है, वहीं रेलवे लाइन क्रास करके ही यात्रियों को ट्रेन पकड़नी पड़ती है। वज़ह एक नंबर से जाने को कोई फुट ओवरब्रिज ही नहीं बनाया गया है।

करीब 500 से 600 मीटर लंबे प्लेटफार्म पर सिर्फ एक शेड ही बना है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड तो छोड़िए, बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था तक नहीं है।
जिला मुख्यालय का मुख्य रेलवे स्टेशन होने के बाद भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे स्टेशन का भारत अमृत योजना से निर्माण हो चुका है।

यात्रियों का कहना है इतने लंबे प्लेटफार्म नंबर एक पर एक शेड है। जिससे गर्मी के दिनों में परेशानी होती है। इसके अलावा बैठने के लिए और कोई व्यवस्था नहीं है। तेज धूप में ऐसे ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं प्लेटफार्म संख्या दो पर शेड का निर्माण कराया जाए, यात्रियों को बैठने के लिए सीट लगाई जाऐ । व्यापारी नेता अभिनव सक्सेना का कहना है इस संबंध में शिकायती पत्र डीआरएम को भेजा जा रहा है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

