बदायूं, 29 अप्रैल।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरदोई के मल्लावां से 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया। इसी के साथ बदायूं में भी बिनावर थाना क्षेत्र के घटपुरी इंटरचेंज पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियां ही नहीं दोडेंगे युवाओं के सपने,यह केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति की मजबूत आधारशिला है।
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे से बदायूं समेत 12 जिलों की तस्वीर व तकदीर बदलेगी। बदायूं से एक्सप्रेस-वे का 95 किमी हिस्सा गुजरा है, जो 12 जिलों में सबसे बड़ा है। इससे जिले को विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार का नया युग मिलेगा।
विधायक महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पश्चिमी यूपी को पूर्वांचल से जोड़ेगा। इससे व्यापार, निवेश, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और कृषि क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आएगा। औद्योगिक विकास, स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। ये कई जनपदों के आर्थिक विकास में मील का पत्थर बनेगा।
लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण घटपुरी इंटरचेंज पर दिखाया गया। यहां 5 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पेयजल और चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम थे। कार्यक्रम को विधायक हरीश शाक्य,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, एमएलसी बागीश पाठक, आदि ने भी संबोधित किया।
एक्सप्रेस वे की लंबाई-लागत 594 किमी लंबा, 36,200 करोड़ की लागत से बना।
मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से होकर गुजरेगा – मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज।
120 किमी/घंटा की रफ्तार, मेरठ से प्रयागराज 6 घंटे में पहुंचेंगे।
हवाई पट्टी शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी, आपात स्थिति में फाइटर प्लेन उतर सकेंगे। हाल ही में ट्रायल भी हो चुका है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा।
हरदोई में PM मोदी के साथ लोकार्पण समारोह में CM योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई वीवीआईपी मौजूद रहे। PM ने यहां जनसभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई है।
इस प्रोजेक्ट की आधारशिला 2021 में PM मोदी ने शाहजहांपुर में रखी थी, जो अब 2026 में बनकर तैयार हो गई है।
सौम्य सोनी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

