उझानी-बदांयू 29 अप्रैल।
बदायूं मथुरा हाईवे हो या दिल्ली हाईवे पर तीन की स्वीकृति में 10-10 यात्री लेकर दौड़ रहे ऑटो,आऐ दिन होने वाली दुर्घटनाओं से पुलिस, यातायात व परिवहन विभाग ने सबक नहीं लिया है। तीनों ही विभाग महीना बंधने के चलते चुप्पी साधे बैठे हैं। यही वजह है कि थानों, चौकी के नजदीक ओवरलोड सवारियां भरकर दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
तीन लोगों के बैठाकर ले जाने की क्षमता वाले ऑटो में 10 से 12 तक आटो चालक सवारियों को बैठा लेते है। पुलिस, यातायात व परिवहन विभाग की महीनेदारी बंधे होने का ही नतीजा है कि बड़ी दुर्घटनाओं के बाद भी एक भी विभाग नहीं जागा। हालात ऐसे रहे कि जिले भर में छह यात्रियों में पास टेंपो में 12-14 और तीन यात्रियों में पास ऑटो में आठ से 10 यात्री बैठकर दौड़ते दिखे।
शहर के बरी बाईपास,प्राइवेट बस अड्डे के ठीक सामने टेंपो व ऑटो भरे जाते रहे। इसी तरह घंटाघर चौराहे, रेलवे स्टेशन,पंखा रोड आदि स्थानों पर पुलिस और यातायात विभाग की देखरेख में क्षमता से अधिक यात्री भरे दिखे। खास बात यह है कि कुछ ऑटो में लटकते यात्री भी दिखाई दिए। पूछने पर नाम ना छापने की शर्त पर एक चालक ने बताया कि सभी को महीना जाता है। इसलिए किसी भी जिम्मेदार ने इस पर अंकुश लगाने की जरूरत नहीं समझी।
टीएसआई एम एल साहू ने बताया कि उनकी वीआईपी ड्यूटी लगी है। लौटने के तुरंत बाद बड़ा अभियान चलाकर हर हाल में अधिक यात्रियों पर अंकुश लगाएंगे।
राजेश वार्ष्णेय एमके।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

