*नारी वंदन* पहल के अंतर्गत आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती के संरक्षण में *महिला सशक्तिकरण* विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपमाला गोयल उपस्थित रहीं। उनके साथ बदायूं की प्रमुख सामाजिक हस्तियां ममता वर्मा, पंकज शर्मा एवं अजय मधुरिया भी आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपमाला गोयल ने स्वयंसेविकाओं को वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विभिन्न माध्यमों से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को महिला सशक्तिकरण का आधार बताया।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसएस स्वयंसेविकाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

