बदायूं 28 अप्रैल एन एच 530 बी राजमार्ग मथुरा बरेली पर संपर्क मार्ग को बंद करने पर भाकियू टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना दलबल के साथ राजमार्ग के अधिकारियों से मुलाकात करके उन्हें बताया समझौता पर जिला प्रशासन और राजमार्ग के पीडी साहब सिटी मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर द्वारा समझौता हुआ कोई भी संपर्क मार्ग ग्रामीणों का बंद नहीं होगा यह लिखित में समझौता हुआ
बहेड़ी लोड़ा कुरुअ मार्ग का संपर्क मार्ग बंद करने पर दर्जनों महिलाएं मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास चित्रांश नगर पर पहुंच गई दलबल के साथ दोपहर 2:00 बजे मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना एन एच 530 बी राजमार्ग के अधिकारियों से मिले उन्होंने कहा वायदा खिलाफी की तो होगा उग्र आंदोलन जब सहमति बन गई है लिखित समझौता है ग्रामीणों के संपर्क मार्ग को बंद किया गया तोचैन से नहीं बैठेंगे उनके साथ आरिफ गाजी संजय सक्सेना ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी बृजपाल प्रजापति सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं
अधिकारियों ने भरोसा दिलाया समझौते से विपरीत काम नहीं किया जाएगा कोई भी वादा खिलाफी नहीं होगी

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

