1:55 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

SSP अंकिता शर्मा का सख्त संदेश: हर फरियादी को मिले समयबद्ध न्याय

बदायूं

जनसुनवाई में SSP अंकिता शर्मा का सख्त संदेश: “हर फरियादी को मिले समयबद्ध न्याय

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, चोरी, मारपीट सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। SSP अंकिता शर्मा ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता के साथ किया जाए और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।


उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए, जिससे पुलिस-जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निष्पक्ष व त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलने पर लोगों ने संतोष व्यक्त किया।
जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार की पहल न केवल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक साबित हो रही है, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना को भी मजबूत कर रही है।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस