10:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के राजीव सिंह की कारगिल वीर से भेंट

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के राजीव सिंह की कारगिल वीर से भेंट।

उझानी-बदांयू 27 अप्रैल।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के राजीव सिंह ने योगेंद्र सिंह यादव, जो कारगिल युद्ध (1999) के वीर नायक तथा परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिक हैं, से हाल ही में राजीव सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने वीर सैनिक के अदम्य साहस, देशभक्ति और वीरता को नमन किया।

विदित हो कि 4 जुलाई 1999 को टाइगर हिल पर अधिकार करने के दौरान मात्र 19 वर्ष की आयु में योगेंद्र सिंह यादव ने असाधारण पराक्रम का प्रदर्शन किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने दुश्मन के बंकरों को नष्ट कर अपने साथियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया और अभियान को सफल बनाया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन ने राजीव सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल, अध्यक्ष विमल कृष्ण अग्रवाल, अध्यक्षा श्रीमती पूनम अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंदर भट्ट तथा उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने इस मुलाकात को अत्यंत गर्व का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे वीर सपूतों से मिलना प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणादायक है।

यह भेंट न केवल सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति, साहस और समर्पण की एक प्रेरक मिसाल भी प्रस्तुत करती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस