9:53 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

महिला सशक्तिकरण वर्तमान की बड़ी आवश्यकता है : दीपमाला गोयल

जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज, बजीरगंज ( बदायूँ ) में मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण पर एक संगोष्ठी आयोजित की गयी।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती दीपमाला गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौती और आवश्यकता है। इसके माध्यम से ही महिलाओं को समाज में पुरुषों के समान अधिकार और सम्मान प्राप्त हो सकता है। वर्तमान केंद्र सरकार इस हेतु एक बिल भी लेकर आयी थी, जो दुर्भाग्यवश पारित नहीं हो सका। आशा करतीं हूँ कि भविष्य में यह सपना अवश्य साकार होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक कुशेंद्र सागर ने कहा कि जिस समाज में महिलाओं को सम्मान कि दृष्टि से देखा जाता है और उनके अधिकारों को पुरुष समाज संरक्षण प्रदान करता है वह समाज आदर्श समाज कहलाता है। आज हम सब का कर्तव्य है कि केंद्र सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जो कदम उठाये जा रहे हैं, उसका समर्थन करके हम सब अपना उत्तरदायित्व निभायें ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निशान्त सिंह ने कहा कि महिला सम्मान की हमारे भारत वर्ष में एक गौरवशाली परम्परा रही है। हमने सदैव महिलाओं को उनके हर रूप में सम्मान दिया है। आज महिलाओं के प्रति हिंसा, लिंगभेद और शोषण जैसी घटनायें अत्यंत निंदनीय हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी संगीता गुप्ता , दीपक गुप्ता और झिलमिल वार्ष्णेय ने भी छात्राओं को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रवक्ता तारुण शर्मा, कंचन वार्ष्णेय, संजीव कुमार, आशीष पाठक, हिमा शर्मा, शाहरुख़ खान, अजय कुमार और श्वेता यादव का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस