डीएम साहब आश्वासन के बावजूद भी अधिकारी नहीं करते कोई कार्रवाई क्या इसी तरह अवैध वसूली का धंधा चलता रहेगा।
अवैध वसूली को लेकर किसी अधिकारी का संरक्षण माना जाए, या फिर अवैध वसूली उगने वाले लोगों की दबंगई
ढाक के तीन पात! खबरें छपीं, वीडियो वायरल हुए, फिर भी सहसवान में वसूली पर नहीं लगी लगाम
ऑटो चालकों का आरोप है कि नगर पालिका के नाम पर ठेकेदारों और दलालों द्वारा रोजाना ₹50 से ₹100 तक की उगाही की जा रही है। अकबराबाद चौराहा, बिसौली स्टैंड, कछला स्टैंड और हरदतपुर चौराहा समेत कई स्थानों पर खुलेआम पैसा वसूला जा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि जहां कोई अधिकृत स्टैंड नहीं, वहां भी चांदी काटी जा रही है। पैसा न देने पर चालकों को धमकाना, अभद्रता करना और मारपीट करना आम बात बताई जा रही है।
अब सवाल यह है कि आखिर अधिकारी किस बात का इंतजार कर रहे हैं? क्या जब तक पानी सिर से ऊपर नहीं निकल जाएगा, तब तक कार्रवाई नहीं होगी? या फिर पूरा मामला सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे वाली नीति पर चल रहा है।
नगरवासियों का कहना है कि जिम्मेदारों की यह चुप्पी कहीं न कहीं दाल में काला होने का संकेत दे रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन अपनी नींद से जागता है या फिर जनता यूं ही लुटती रहेगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com