सघन चेकिंग अभियान: 98 वाहनों के चालान, ट्रैफिक नियमों पर सख्ती
बदायूं में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में चलाया गया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों और यातायात बाधित करने वालों पर कार्रवाई की गई। कुल 98 वाहनों के चालान काटे गए, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
इसके साथ ही बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

