11:05 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

टिकटगंज में गंदगी का अंबार: फोल्डेबल जाल के बाद भी नहीं हो रही सफाई

टिकटगंज में गंदगी का अंबार: फोल्डेबल जाल के बाद भी नहीं हो रही सफाई

बदायूं के टिकटगंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है। नालों पर फोल्डेबल जाल लगाए जाने के बावजूद कूड़ा जमा हो रहा है और नियमित सफाई नहीं की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाल लगने के बाद उम्मीद थी कि गंदगी रुकेगी और समय-समय पर सफाई होगी, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। नालों में कचरा जमा होने से बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ रही है।

लोगों ने नगर पालिका से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रह सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस