1:27 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर जताया संतोष।

सहसवान, बदायूं। शुक्रवार को प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुपर चार्ज अधिकारी/उप जिलाधिकारी सहसवान रिपुदमन सिंह, चार्ज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र तहसीलदार राकेश कुमार एवं चार्ज अधिकारी नगरीय क्षेत्र अधिशासी अधिकारी डाo राजेश कुमार मौजूद रहे।
अधिकारियों ने प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षकों एवं प्रगणकों से संवाद कर व्यवस्थाओं और आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं खान-पान की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तहसील एवं नगर पालिका के कर्मचारियों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.