आज दिनांक 24 अप्रैल को विद्युत समस्या को लेकर अवर अभियंता विद्युत घर उघैती को 24 घंटे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
बताते चलें कि उघैती क्षेत्र के सभी किसान विद्युत कटौती लो वोल्टेज ओवरलोड से परेशान है मक्का की फसल सूख रही है 24 घंटे में मात्र चार-पांच घंटे ही विद्युत सप्लाई मिल पाती है वह भी ट्रिपिंग के साथ बरौलिया का बिजली घर पूर्ण रूप से तैयार है किंतु विभाग की लापरवाही के कारण उसको आज तक चलाया नहीं जा रहा है जबकि बरोलिया का बिजली घर के संचालन होने से जरसेनी फीडर तथा बरौलिया के आसपास के गांव उसे संचालित कर दिए जाएं तो उघैती बिजली घर का लोड कम हो जाएगा लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी अधिशासी अभियंता बिसौली को अवर अभियंता उघैती द्वारा ज्ञापन सोपा गया है यदि 2 दिन में समस्या का समाधान नहीं होता है अधिकारी संज्ञान नहीं देते हैं तो मजबूरन भारतीय किसान यूनियन को आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष के साथ जिला प्रभारी झांझ न सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव जिला सचिव सुरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

