8:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएस विद्या मंदिर के हाईस्कूल के छात्र अमन राना ने जिले में पाया चतुर्थ स्थान, पाया सम्मान

एपीएस विद्या मंदिर के हाईस्कूल के छात्र अमन राना ने जिले में पाया चतुर्थ स्थान, पाया सम्मान

उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।

अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उझानी के छात्र अमन राना ने 93.33% अंकों के साथ जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम जिले में रोशन कर दिया।

साथ ही विद्यालय टॉपर अमन राना 93.66, द्वितीय स्थान पर अनिकेत 91.50, तृतीय स्थान पर सूर्यांश राठौर 91.33 रहे। प्रबंधक रतन जिंदल एवं प्रधानाचार्य घनश्याम बाबू ने फूलमाला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर विद्यालय टॉपर एवं जिले में चतुर्थ स्थान रखने वाले अमन राना, अनिकेत और सूर्यांश राठौर का उत्साहवर्धन किया एवं शुभकामनाएं दी। अमन राना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने आचार्यों एवं अपनी माँ को दिया और उन्होंने बताया कि सभी के मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं कड़ी मेहनत से यह सफलता प्राप्त की। साथ ही अमन राणा का सपना भविष्य में सिविल सर्विस में जाकर देश सेवा का है। इस शुभ अवसर पर केशव त्रिवेदी, पारस अग्रवाल, श्वेता शर्मा, राजेश पाठक, प्रताप भानु सिंह, राहुल यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.