11:00 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रशांत शाक्य ने पाया जनपद में दसवां स्थान

श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र प्रशांत शाक्य ने पाया जनपद में दसवां स्थान
हाई स्कूल की साक्षी दिलीप जाधव बनी विद्यालय टॉपर

बदायूं,मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्डकी हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा फल में विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र प्रशांत शाक्य ने 88.20% ने जनपद में दसवां स्थान एवं हाईस्कूल की साक्षी जाधव ने 91.46% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया.


विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची इंटरमीडिएट
प्रशांत शाक्य 88.20%, शताक्षी अनुज,राशि भारद्वाज 85.6%, नितिन कुमार 85.6%, अनमोल साहू 84%, प्रियांशी शर्मा 80.6%.
हाई स्कूल के मेधावी छात्र -छात्राओं की सूची
साक्षी दिलीप जाधव 91.46%, मंदाकिनी मिश्रा 91.16%, यशिता बघेल 90%, गोपाल श्रीवास्तव 90%, रुद्र माहेश्वरी 89.66 परसेंट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.


छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय आचार्य परिवार एवं विद्यालय प्रबंध समिति परिवार ने सभी उत्तीर्ण छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल,अशोक कुमार मौर्य, ललित मोहन मौर्य,सुनील मिश्रा, दीक्षा गोस्वामी, रुचि महेश्वरी,प्रमोद पटेल, विकास चतुर्वेदी, वीरेंद्र वर्मा,कुलदीप गुप्ता, अनुराग यादव,शांति स्वरूप आदि उपस्थित रहे.

विज्ञापन एक्सप्रेस