बड़ा हादसा: भवन से टकराया बेकाबू ट्रैक्टर, युवक की मलबे में दबकर मौत
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा नूरपुर पिनौनी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेकाबू ट्रैक्टर के भवन से टकराने के बाद लिंटर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 20 वर्षीय युवक सचिन गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लेकर आए युवक ने अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पास के भवन के पिलर से जा टकराया। पिलर टूटते ही लिंटर गिर गया और सचिन मलबे में दब गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और इसे हादसा मानते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
[5:05 PM, 4/23/2026] Pradeep prajapati Be: महंगी किताबों पर लगाम! राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का बड़ा आदेश, प्राइवेट स्कूलों को नोटिस
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और हर साल महंगी किताबें खरीदने के दबाव पर अब रोक लग सकती है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी राज्य सरकारों और शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी कर 30 दिन में जवाब मांगा है।
आयोग की खंडपीठ, जिसकी अध्यक्षता प्रियंक कानूनगो कर रहे हैं, ने स्पष्ट कहा है कि सरकारी हो या प्राइवेट—किसी भी स्कूल में बच्चों के साथ अकादमिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई ‘नमो फाउंडेशन’ की शिकायत के आधार पर की गई है।
आयोग ने खासतौर पर कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए NCERT और SCERT की किताबें लागू करने पर जोर दिया है। अक्सर प्राइवेट स्कूल महंगी प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लगवाते हैं, जो NCERT की तुलना में कई गुना महंगी होती हैं।
साथ ही आयोग ने शिक्षा मंत्रालय से सवाल किया है कि कक्षा 8 तक का सिलेबस सरकारी मानकों से अलग क्यों पढ़ाया जा रहा है। इस कदम से अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com