बिल्सी। गंगा सप्तमी के अवसर पर बदायूं के कछला
गंगा घाट पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का संयोजन महंत राजेश चंद्र जाजू 
गुरुजी ने किया।
बिल्सी निवासी दरबार के महंत राजेश चंद्र जाजू गुरुजी
द्वारा आयोजित इस भंडारे का शुभारंभ मां गंगा के विशेष पूजन-अर्चन और ‘छप्पन भोग’ लगाने के साथ हुआ। मां गंगा को भोग अर्पित करने के बाद आम जनमानस के लिए प्रसाद वितरण शुरू किया गया। भंडारे में भाजपा विधायक हरीश शाक्य और भाजपा नेत्री ममता शाक्य सहित क्षेत्र की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। उन्होंने मां गंगा का आशीर्वाद लिया और गुरुजी से भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली की
कामना की। सुबह से ही कछला गगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पडी। भक्तों ने गंगा स्नान के बाद भंडारे में
प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों को
सम्मानपूरवक भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद
लिया गया। बिल्सी दरबार के सेवादारों ने पूरे दिन व्यवस्था संभाली, जिससे हजारों लोगों को सुगमता से प्रसाद मिल सका। इस अवसर पर महंत राजेश चंद्र जाजू गुरुजी ने कहा,
‘गंगा सप्तमी मां गंगा के पनर्जन्म का प्रतीक है। इस
पावन दिन पर सेवा और दान का विशेष महत्व है, इसी
भाव के साथ यह भंडारा आयोजित किया गया है।’
पूरा घाट क्षेत्र ‘हर-हर गंगे’ के जयकारों से गंजता रहा।
विधायक हरीश शाक्य ने आयोजन की सराहना करते
हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता
और सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है। प्रसाद वितरण का
यह सिर्लासिला शाम तक जारी रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

