महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को पृथ्वी की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय परिसर को हरा-भरा और कीटाणुरहित बनाने के लिए साफ सफाई की गई तथा औषधीय एवं पुष्पीय पौधे रोपे गए। जिनमें गुलाब, गेंदा, कनेर, सदाबहार, पुदीना, अजवाइन एवं एलोवेरा आदि के पौधे सम्मिलित थे। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का पूर्ण सहयोग किया। साथ ही विद्यार्थियों ने पृथ्वी की सुरक्षा हेतु जल बचाओ एवं हरियाली बढ़ाओ का नारा देकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। विद्यालय में पौधारोपण का आयोजन विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी मंजू सक्सेना, वंदना पांडे एवं श्वेता सैनी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने बताया वृक्षारोपण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिसके मुख्य लाभ ऑक्सीजन प्रदान करना, हवा को शुद्ध करना है उन्होंने कहा कि पृथ्वी दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह आत्मनिरीक्षण करने का दिन है। कि हम अपनी पृथ्वी की सुरक्षा हेतु कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं। इसलिए बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, प्लास्टिक उपयोग कम करने और अधिक पेड़ लगाने के संकल्प पर जोर दें। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए इस एकमात्र घर को हरा-भरा और सुरक्षित बनाने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

