2:57 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश

पृथ्वी बचाने का संकल्प: एचपी इंटरनेशनल स्कूल बदायूं में विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया हरियाली का संदेश
बदायूं के एचपी इंटरनेशनल स्कूल में आज विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में सुबह एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को हमारी पृथ्वी को हरा-भरा और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझाते हुए बताया कि छोटी-छोटी आदतें भी पृथ्वी को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। इसके बाद छात्रों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षाओं में भी विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग पर आधारित फिल्म दिखाई गई, जिससे उन्हें पर्यावरणीय समस्याओं की गंभीरता समझने का अवसर मिला। वहीं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने अपने विचारों को रंगों के जरिए अभिव्यक्त किया। किंडरगार्डन के नन्हे विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से “पृथ्वी को कैसे बचाएं” का संदेश दिया, जिसने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे हाथों से पौधारोपण करते हुए नन्हे सितारों ने भी पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया।


विद्यालय के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने कहा, “पृथ्वी हमारी सबसे बड़ी धरोहर है, इसे सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना बेहद जरूरी है।” निदेशिका सेजल पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “आज के ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का माध्यम बनते हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।” वहीं प्रधानाचार्य संदीप पांडेय ने कहा, “हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना भी विकसित हो, ताकि वे भविष्य में पृथ्वी के सच्चे रक्षक बन सकें।”।

विज्ञापन एक्सप्रेस