6:58 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

गर्मी बढ़ते ही हांफने लगे ट्रांसफॉर्मर कम पड़ रहा तेल

गर्मी बढ़ते ही हांफने लगे ट्रांसफॉर्मर कम पड़ रहा तेल, ओवरलोडिंग पड़ रही जनता पर भारी।

ओवरलोडिंग के चलते एक लाईन शुरू एक बंद कर चल रहा काम।

उझानी-बदांयू 22 अप्रैल।

41 डिग्री की तपिश और गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी जारी है। एसी, फ्रिज, कूलर और इन्वर्टर का उपयोग चरम पर पहुंच रहा है। ऐसे में उझानी में प्रयोग हो रहे ट्रांसफॉर्मरों पर ओवरलोडिंग की समस्या पैदा हो रही है, जिससे इनकी सेहत खराब हो रही है।

ट्रांसफार्मर के रखरखाव के लिए बेहद जरूरी तेल (पावर ऑयल), प्रेस बोर्ड और एचटी रॉड भी कम पड़ रही है, उपर से लोड पड़ते ही जर्जर तार टूटकर गिर जाते हैं। जिससे समस्या गंभीर हो रही है। शहर में कहीं ट्रांसफार्मर में आग लग जाती है, कहीं लोड पड़ते ही इस्पार्किंग से फ्यूज गायब हो जाता है। वर्कशॉप में रोजाना एक दो खराब ट्रांसफॉर्मर पहुंच रहे हैं। अगर नियमित निगरानी की जाऐ तो इनको पूरी तरह से खराब होने से बचाया जा सकता है।

लगता है उझानी में हाल ही में ट्रांसफॉर्मरों में तेल कम पड़ गया है, इसी के चलते ट्रांसफार्मर हांफने लगे हैं। आज सुबह 6 बजे गई लाइट एक बजे के आस-पास आई। कुछ देर बाद पावर कट में चली गई फिर तीन बजे के बाद आई वह भी कभी एक नंबर तो कभी दो नंबर एक साथ पूरे शहर की बिजली सप्लाई हमेशा की तरह ट्रांसफार्मर की कमी के चलते नहीं चल सकती।

लोगों ने बिजली अधिकारियों से मांग की है कि ट्रांसफॉर्मरों की मानीटरिंग की जाऐ, ताकि गर्मी में कोई बिजली संकट न पैदा हो।

 

 

 

 

 

जबकि बिजली विभाग के जिम्मेदार कहते हैं ओवरलोडिंग की वज़ह से रोजाना एक से दो ट्रांसफॉर्मर खराब होकर वर्कशॉप में जा रहे हैं, जिनको ठीक किया जा रहा है। कुछ रिजर्व में ट्रांसफॉर्मर रखे हैं। गर्मी में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफॉर्मर ज्यादा खराब होते हैं। तेल की कमी नहीं है। बिजली शेड्यूल के अनुसार दी जा रही है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.