डिजिटल युग मे शिक्षा एवं स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं समाधान
गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से समाजशास्त्र विभाग द्वारा सेमिनार का आयोजन प्राचार्या प्रो सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में किया गया, जिसका शीर्षक “डिजिटल युग में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं समाधान” रहा। सर्वप्रथम प्राचार्या महोदया ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या महोदया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सेमिनार वर्तमान में छात्राओं से संबंधित है,डिजिटल युग शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाया है। यह अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आया है। यदि हम डिजिटल डिवाइड को मिटाकर और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतते हुए तकनीक का उपयोग करें, तो एक अधिक समावेशी और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। समाजशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ इति अधिकारी ने बताया आधुनिक समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता तकनीक ने शिक्षा (ई-लर्निंग) और स्वास्थ्य (टेलीमेडिसिन) दोनों के तरीके बदल दिए हैं, लेकिन साथ ही नए जोखिम भी पैदा किए हैं। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा भूमिका ने ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच, इंटरनेट के माध्यम से संभव हुई है। बी ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा करिश्मा ने बताया कि डिजिटल रिकॉर्ड से बीमारियों की ट्रैकिंग और उपचार आसान हो गया है।स्वास्थ्य ऐप्स और ऑनलाइन जानकारी के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति लोग अधिक जागरूक हो रहे हैं। बी ए छठें सेमेस्टर की छात्रा अनामिका ने डिजिटल युग की समस्या के बारे में बताया स्क्रीन टाइम बढ़ने से आँखों की समस्या, मानसिक थकान, अवसाद और शारीरिक गतिविधि में कमी बढ़ी है। इस प्रकार विभिन्न छात्राओं ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर डिजिटल संबंधी चुनौती एवं समस्याओं के संबंध में अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये । इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की ओर से अन्य विभाग की शिक्षिकाएं भी उपस्थिति रही।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

