2:06 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत

बदायूं 21 अप्रैल भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत में थाना बिनावर गांव ओझा पूर्व प्रधान व सदर तहसील के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैसर अली को झूठे मुकदमे में फसाने को लेकर आज मासिक पंचायत में मुद्दा उठा मालवीय आवास में पंचायत करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के कुशल नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए कार्यालय पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उझानी सीओ को भेज कर ज्ञापन लिया सीओ ने कहा कोई भी निर्दोष जेल नहीं जाएगा जांच की जाएगी गांव में खुली जांच होगी
उन्होंने बताया एस एस पी महोदया ने संज्ञान लेलिया है
इससे पूर्व मासिक पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा प्रशासन ने हमारी बात सुनी और समझने की कोशिश की है हमारे सदर तहसील उपाध्यक्ष केसर अली को कई बार झूठ केशों में जेल जाना पड़ा है केसर पूर्व प्रधान है ग्रामीणों की राजनीति के कारण उन्हें झूठा फसाने का षड्यंत्र रचा गया है पुलिस प्रशासन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पर भरोसा है इस प्रकरण की अब स्पष्ट जांच होगी
इस अवसर पर सदर तहसील अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कभी भी हम गलत लड़ाई नहीं लड़ते अन्याय के खिलाफ हमेशा हमने आवाज उठाई है हमारा संगठन न्याय के लिए लड़ता है बेकसूरको न्याय दिलाना हम लोगों का काम है हम पूरी जिम्मेदारी के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे
ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी ने कहा जिले की पंचायत में आज ठोस निर्णय लिए गए हैं हमें पूरी उम्मीद है पुलिस प्रशासन ईमानदारी के साथ काम करेगा और बेकसूर केसर को न्याय मिलेगा
आज भारतीय किसान यूनियन अपने पुराने तेवर पर दिखाई दी जोरदार नारों से मालवीय आवास कचहरी गूंज उठी
इस अवसर पर साबिर हुसैन सुरेश दीवान छत्रपाल लेखराज पप्पू सागर भगवान दास नरेंद्र तालब मुल्लाजी निसार अहमद धन देवी कैकई मुन्नी देवी सदन नदीम छोटे अली बाबूराम गुप्ता अरुण अरविंद राजेंद्र आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे महिलाओं की भागीदारी भी रही

विज्ञापन एक्सप्रेस