1:29 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

अनियंत्रित होकर पलटी कैंटर गाड़ी, चालक घायल

बदायूं। बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह
एक कैंटर गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा फतुल्लागंज गांव के पास कछला शाहाबाद हाईवे पर हुआ,जिसमें गाड़ी खंदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में
चालक घायल हो गया और गाड़ी को भी काफी नुकसान
पहुंचा है।
स्थानीय निवासी अमित यादव ने जानकारी देते हए बताया कि कैंटर गाड़ी मुजरिया की तरफ से बिसौली जा रही थी। फतुल्लागंज गांव के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर पलटकर खंदी में जा गिरी।
हादसे में चालक छोटू को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद
लोगों ने घायल चालक को तुरंत बिल्सी के एक निजी
अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मुजरिया
थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.