पंचायतों का 26 मई को खत्म होगा कार्यकाल, जमा होंगे बस्ते या बढ़ेगा कार्यकाल ?।
उझानी-बदांयू 21 अप्रैल।
पंचायत चुनाव में देरी की आशंका, चुनाव समय पर ना होना तो सुनिश्चित हो गया है। पंचायतों का कार्यकाल 26 मई को खत्म हो रहा है। तो जमा होंगे बस्ते ? या फिर सरकार बढ़ाएगी कार्यकाल ? अभी तय नहीं है।
26 मई को पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में देरी और पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन न होने से चुनाव टलने की संभावना है। इसलिए मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया गया है।
सूत्र बताते हैं कि प्रधान संगठनों ने भी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड की तरह चुनें हुए प्रतिनिधियों के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है।
अब सरकार को तय करना है कि कार्यकाल बढ़ाया जाऐ या नऐ चुनाव होने तक बस्ते जमा कराए जाऐ।
राजेश वार्ष्णेय एमके




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com