बदायूं । बदायूं-बिजनौर राजमार्ग कार और ट्रैक्टर की टक्कर में मा ं-बेटी की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि क्षेत्र के ग्राम समदनगर में प्रेमवीर के घर उनकी बेटी प्रीति की बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थी और उसी में भात लेकर आ रहे ननिहाल पक्ष के लोग आ रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलायें भात के मंगल गीत गाती आ रही थी कि सामने से आ रही कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रॉली पलट गई और ट्रॉली में सवार महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और लगभग एक दर्जन से अधिक लोग उसमें फंस गए। कार और ट्रैक्टर – ट्राली के टक्कर का धमाके की आवाज सुनकर सामने स्थित बरातघर में मौजूद कर्मचारी और पुलिस ने प्रयास कर ट्रॉली को सीधा किया। सभी लोगों को रुदायन सीएचसी भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया और घायलों का इलाज हेतु भर्ती कर लिया। इस घटना में शिवानी पुत्री रिंकू उम्र 14 वर्ष, माही पुत्री सोमवीर उम्र 10 वर्ष, ज्योति पुत्री सुरेश उम्र 15 वर्ष, सुनीता पत्नी जितेंद्र उम्र 40 वर्ष, उमानदेही पत्नी सोदान उम्र 32 वर्ष, खुशबू पत्नी शिवराज उम्र 26 वर्ष, जयदेवी पत्नी कृष्ण मुरारी उम्र 60 वर्ष, वीर पत्नी कन्हैयालाल उम्र 45 वर्ष, वर्षा पुत्री ब्रह्म प्रकाश उम्र 16 वर्ष घायल हो गईं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

