11:45 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

काव्य पाठ के साथ संपन्न हुआ डिग्री कालेज में समारोह

बिल्सी। स्थानीय महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 के अंतर्गत काव्य पाठ कार्यक्रम के साथ समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि साहित्य और कविता के माध्यम से नारी को केवल ‘अबला’ नहीं, बल्कि ‘दुर्गा’, ‘चंडी’ और ‘सबला’ के रूप में प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम दशकों के लंबे इंतजार के बाद आया है, जिसे एक “नई सुबह” और “ऐतिहासिक कदम” के रूप में देखा जाना चाहिए। काव्य पाठ एवं लोकगीत कार्यक्रम में आस्था माहेश्वरी, मान्या जैन, फिज़ा कादरी, श्रृष्टि अरुण, प्रिया दीक्षित, सलौनी अरुण, खुशी सोलंकी, गुनगुन माहेश्वरी और रोशमीन सहित अन्य छात्राओं ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन डा. शाहबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, सूरजपाल, प्रदीप कुमार, अभय यादव, काव्य जैन, शोएब अल्वी और उवैश अल्वी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस