6:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सिरासौल में 22 बच्चों को लगाए गए टीके

डिप्थीरिया-टिटनेस से बचाव को टीकाकरण अभियान शुरू,
सिरासौल में 22 बच्चों को लगाए गए टीके
बिल्सी। विकासखंड अंबियापुर क्षेत्र के ग्राम सिरासौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 20 से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत 5 वर्ष, 10 वर्ष और 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। सीएचसी बिल्सी के अधीक्षक डा.अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के पहले दिन विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान कुल 22 बच्चों को टीके लगाए गए। टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों और अभिभावकों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। बताया गया कि डिप्थीरिया और टिटनेस जैसी बीमारियां जानलेवा हो सकती हैं, लेकिन समय पर टीकाकरण से इनसे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सभी पात्र बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। उ्नहोंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को निर्धारित तिथियों पर विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका शांति देवी, एएनएम साक्षी सक्सेना, स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस