11:44 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में अक्षय तृतीया पर पूजन

आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े ही भक्ति भाव से माता लक्ष्मी एवं गणेश जी का पूजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई तत्पश्चात विष्णु सहस्त्रनाम पाठ का गायन किया गया। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने भक्ति से ओत-प्रोत हो पूजा में पूर्ण सहभागिता निभाई। जिससे समस्त विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में आरती गायन के उपरान्त प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय में इस पूजा का संचालन ध्यान शिक्षिका वंदना पांडे, नीलम भारद्वाज एवं श्वेता सैनी के द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने इसके महत्व के बारे में बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था ऐसा भी कहा जाता है कि धरती पर गंगा का अवतरण इसी दिन हुआ था। महाभारत काल में भी अक्षय तृतीया का विशेष महत्व बताया गया है कि जब पांडवों को अक्षयपात्र प्राप्त हुआ जिससे उन्हें कभी भी भोजन की कमी नहीं हुई और बताया कि यह दिन नए कार्यों की शुरुआत, दान-पुण्य और शिक्षा में निरंतरता (धैर्य व मेहनत) का संदेश देता है, तथा विद्यार्थियों के लिए विद्या, धैर्य और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी-राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस