7:54 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति सौंपा

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति सौंपा

नवनियुक्त कर्मचारी के चेहरे खुशी से खिले,चेयरमैन का आभार जताया

बदायूँ। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने आज मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दिलीप पुत्र जतन की सफाई कर्मचारी की पालिका सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। उन की पत्नी ने प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करके नियुक्ति कर दी।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह अवसर मेरे लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है। एक ओर जहां मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर यह दुःख भी है कि इनके अभिभावक अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति की भरपाई असंभव है।
उन्होंने नियुक्त कर्मचारी से अपेक्षा जताई कि वे पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पालिका के स्वच्छता कार्यों में मदद करेंगे।
इस मौके पर सभासद रवि कुमार, अनवर खां, अनवर अंसारी, मोहित सक्सेना, अबरार खां, अरविन्द राठौर, हारून गौस, भाग्य देवी, लियाकत अली, नाजरीन, आशीष कश्यप, फिरोज खां तथा कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, कनजरवेंसी लिपिक महेश बाबू आदि मौजूद थे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस