2:10 pm Monday , 27 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक

दिनांक 20 अप्रैल 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूँ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसके संयोजक डॉ. बृजेश कुमार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना द्वारा की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के विविध आयामों को सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत किया, वहीं नुक्कड़ नाटक के जरिए समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकार एवं चुनौतियों पर प्रभावशाली संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन ने छात्राओं में सामाजिक जागरूकता एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस