10:07 pm Wednesday , 29 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यूपी स्टेट ताइक्वांडो में 14 पदक जीते

बदायूं के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, यूपी स्टेट ताइक्वांडो में 14 पदक जीते

बदायूं लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं, जिससे जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन हुआ।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मेंहदीरत्ता के अनुसार प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में फाइट और पूमसे स्पर्धाएं आयोजित की गईं। बदायूं के खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने सीनियर टीम पूमसे में स्वर्ण पदक जीतकर टीम को मजबूती दी और अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने।
स्वर्ण पदक विजेता:
उर्वा खान, पूर्णिमा गुप्ता, देविका त्रिपाठी, नैना सारस्वत, यश सारस्वत, दर्श सारस्वत, हर्ष पटेल
रजत पदक विजेता:
अलिशबा फातमा, अक्षरा त्रिपाठी, प्रणव सारस्वत
कांस्य पदक विजेता:
निपुन वैश्य, रमन राठौर, वंशिका राज
इन खिलाड़ियों का चयन अब 15 से 17 मई 2026 को तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल में होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि पर गिरधारी सिंह राठौर, मुकेश सारस्वत, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, ईशान मेंदीरत्ता और अक्षज रस्तोगी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस