2:43 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

बदायूं

बदायूं: सहसवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

बदायूं जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सहसवान पुलिस टीम चेकिंग व सत्यापन कार्य में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं गौवध के आरोपी आसिफ पुत्र हनीफ, निवासी भवानीपुर खेरु थाना सहसवान, जिला बदायूं को भगता नगला तिराह से ग्राम वाजपुर की ओर करीब 100 मीटर दूरी पर दिनांक 18 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 3:00 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज़ तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
इस बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 185/2026 धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
👉 अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त आसिफ का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कोतवाली बदायूं में एनडीपीएस/सीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.