3:49 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

6.3 किलो डोडा छिल्का के साथ आरोपी गिरफ्तार

6.3 किलो डोडा छिल्का के साथ आरोपी गिरफ्तार

बदायूं | 18 अप्रैल 2026
जनपद बदायूं में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में की गई।
दिनांक 17 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बरेली रोड स्थित बारह पत्थर मजार के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कश्यप पुत्र स्व. रूम सिंह, निवासी ग्राम अनन्दापुर थाना दातागंज, बदायूं बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 06 किलो 300 ग्राम अफीम डोडा छिलका बरामद हुआ। लाइसेंस न दिखाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
दर्ज मुकदमा:
मु0अ0स0 152/26 धारा 8/15 NDPS Act
गिरफ्तारी बरेली रोड, बारह पत्थर मजार के पास से की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी टीम: उ0नि0 योगराज सिंह, उ0नि0 आयुष आर्य, हे0का0 गजराम सिंह, का0 उमेश चन्द्र।

केशव गुप्ता

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.