5:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘अंग्रेजी कैलीग्राफी’ प्रतियोगिता का आयोजन

मदर एथीना स्कूल में ‘अंग्रेजी कैलीग्राफी’ प्रतियोगिता का आयोजन
मदर एथीना स्कूल में विद्यार्थियों की लेखन कला को निखारने और उन्हें सुंदर लिखावट के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा-1 से 5 तक विद्यार्थियों के लिए ‘अंग्रेजी कैलीग्राफी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों अथवा जीवन में महान विचारों के संबंध में अपने भाव व्यक्त करते हुए सुंदर लेख लिखना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी एकाग्रता और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने अंग्रेजी के अक्षरों को विभिन्न शैलियों और कलात्मक ढंग से कागज पर उकेरा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई लिखावट अत्यधिक आकर्षक थी।


विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने बताया कि ‘कैलीग्राफी’ अर्थात सुंदर लेखन कला किसी भी व्यक्ति के लिखने की कला उसके मनोभावों और व्यक्तित्व को प्रस्तुत एवं प्रभावित करती है, यह पूर्णतया वैज्ञानिक तथ्य पर आधारित है। सुंदर लेखन सामने वाले पर आपका अच्छा प्रभाव डालता है तथा आपमें सद्गुणों का संचार भी करता है। अतएव हम विद्यार्थियों में ऐसे गुणों का विकास करने हेतु इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन करते रहते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस