आज दिनांक 18-04-2026 मालवीय आवास पर विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। विभाग संगठन मंत्री ने कहा देश में कथित जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों और सुनियोजित षड्यंत्रों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन पूर्ण पढ़ के सुनाया वा सिटी मजिस्ट्रेट बदायूँ को सौंपा गया।सभी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व देश की सामाजिक संरचना और आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन रहे हैं। जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने कहा कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि एक गंभीर संकट का संकेत है। उनके अनुसार संगठित रूप से समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर प्रहार किए जा रहे हैं, जिन्हें अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।प्रांत गौ रक्षा प्रमुख संजीव प्रजापति ने कहा विभिन्न राज्यों में सामने आए मामलों का हवाला देते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से युवतियों को निशाना बनाकर शोषण, ब्लैकमेल और जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं की जा रही हैं।सार्वजनिक, सरकारी भूमि, रेलवे विभाग की जमीन और अन्य सुरक्षित स्थानों पर अवैध कब्जों की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बताया गया। इसके अतिरिक्त, कुछ क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजातीय समाज की बालिकाओं के साथ शोषण की घटनाओं का भी आरोप लगाया गया।मातृ शक्ति संयोजिका प्रतिभा गुप्ता ने मांग की ऐसी आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने सार्वजनिक और सरकारी भूमि से अवैध कब्जे तत्काल हटाने, जबरन धर्मांतरण और शोषण की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कठोर कानून लागू करने की मांग की। इस मौके पर जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ,महेशा सिंह डीएन शर्मा ,जिला सह सयोजक उत्कर्ष मिश्रा ,जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर ,जिला अध्यक्ष बिसौली अरविंद अग्रवाल ,विशेष संपर्क प्रमुख नीरज शर्मा सह मंत्री राजेश बाबू राजीव साहू ,अचल सक्सेना,आरके उपाध्याय सह सेवा प्रमुख ,राजेश सपरा ,मयूर गुप्ता,राजीव जौहरी मनोज राघव प्रखंड मंत्री कादरचौक,अरुल प्रताप सिंह उसवा,अवनीश शर्मा सत्संग प्रमुख बिसौली आदि लोग मजूद रहे l


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
