5:40 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन

दिनांक 18 अप्रैल 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वंदना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में होप यूनिटी फाउंडेशन की निदेशक डॉ कृष्ण सिंह ने महिलाओं के विभिन्न उद्योग क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए उद्योग जगत में नए-नए आयाम और अवसरों के प्रति जागरुक किया। समाज कल्याण विभाग की श्रीमती प्रीति चौहान ने महिला कल्याण संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महाविद्यालय की वरिष्ठ पर अध्यापिका डॉ. अर्चना पांडेय ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम संबंधी जानकारी दी। वाणिज्य विभाग की डॉ सरिता गौतम ने राष्ट्र निर्माण में रेंजर्स की भूमिका पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ भावना सिंह, डॉ बृजेश कुमार, श्री रोहित कुमार तथा श्री राजीव कुमार पाली उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस