श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के छात्रों ने जनपद स्तर पर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता ,पोस्टर प्रतियोगिता एवं नुककड नाटक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सफलता हासिल की, जिस पर विद्यालय परिवार की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया और प्रमाण पत्र देकर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र वशिष्ठ पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिन्हें जिला प्रशासन की ओर से रुपए 5000 का नकद पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
कक्षा 12 के ही रजत प्रजापति ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया इनको भी नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जबकि जबकि नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्र इशू मौर्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।इन्हें भी प्रशासन की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती, उप प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, क्रीड़ा प्रभारी रमेश सिंह, परीक्षा प्रभारी डॉक्टर बृजेंद्र सिंह सहित कॉलेज के समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 



प्रमाण पत्र गणित प्रवक्ता एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं श्री विवेक जौहरी ने प्रदान करते हुए विद्यार्थियों से प्रत्येक क्षेत्र में लगन के साथ कार्य करते हुए सफलता हासिल करने का आवाहन किया।
इस अवसर पर सर्वश्री रविंद्र सिंह,राधेश्याम शर्मा, श्री राम , रितेश कुमार, कौशल सिंह, संदीप कुमार अरविंद गंगवार गोपाल चौरसिया, मनोज कुमार सचिन प्रताप सिंह श्रीमती सोनी , श्रीमती सोनल, पंकज शर्मा, अनूप कुमार सक्सेना,पवन कुमार यादव, विवेक सक्सेना,सुधीर सक्सेना, मुदित गुप्ता,दीपक चंद शर्मा, विजय प्रकाश शर्मा,सुखलाल व्यास,अशोक कुमार, श्रीमती कुमुद सक्सेना,श्रीमती अवनेश कुमारी, प्रदीप कुमारसक्सेना, सुनील दीक्षित, नेमचंद, सुमित यादव आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

