महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल बदायूं में आज ‘होप्यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन’ की ओर से ‘मिशन शक्ति- नारी शक्ति संवाद’ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा नारी शक्ति हेतु चलाए जा रहे अभियानों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में एनजीओ की डायरेक्टर डॉ. कृष्ण सिंह ने सभी छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया कि यह एक एकीकृत योजना है, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए ‘संबल’ (सुरक्षा) और ‘सामर्थ्य’ (सशक्तिकरण) के तहत विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना एवं महिला हेल्पलाइन नंबरों को सभी छात्राओं के साथ साझा किया। वर्कशॉप के दौरान उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों और महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों से बचाव हेतु जागरूक किया। इस दौरान एनजीओ से आई छवि वैश्य, प्रीति चौहान और कुमकुम ने सभी छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर वितरित किए तथा गत वर्ष एनजीओ की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इस कार्यशाला में प्रभारी मिशन शक्ति महिला थाना योगेंद्र सिंह और उनके सहयोगी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार जी ने महिला थाना प्रभारी एवं एनजीओ से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को महर्षि ज्ञान पुस्तिका देकर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
विद्यालय मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

