बदायूं
बंद घर में लाखों की नकबजनी का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार – जेवर, नकदी व नाजायज चाकू बरामद
दिनांक 17.04.2026
थाना कोतवाली, बदायूं पुलिस ने बंद घर में हुई नकबजनी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, ₹7110 नगद तथा एक नाजायज चाकू बरामद किया गया है।
घटना 13 अप्रैल 2026 की है, जब इन्द्रापुरम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सक्सैना अपने परिवार के साथ वृंदावन-मथुरा घूमने गए थे। घर में ताला बंद था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
इस संबंध में 14 अप्रैल को थाना कोतवाली में तहरीर दी गई, जिस पर मु0अ0सं0 80/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की—
फैज, शाहिद और मुशाहिद।
17 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सिरसा रोड से शाहिद व मुशाहिद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
