8:03 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

इस्लामनगर : मोनार्क फॉर्म में शादी का कार्यक्रम अज्ञात महिला बच्चे को ले गई

इस्लामनगर : कस्बे के पूराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान रोड स्थित मोनार्क फॉर्म में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। सौरभ उम्र करीब एक वर्ष पुत्र भूखन प्रजापति निवासी ग्राम सिरसा थाना रजपुरा जनपद सम्भल मैरिज हॉल में अंदर कमरे में सो रहा था। उसकी मां मैरिज हाल में चल रहे जय माल कार्यक्रम में व्यस्त थी। तभी समय लगभग 12 बजकर 30 मिनट बजे कोई अज्ञात महिला 1 वर्ष के बच्चे सौरव को लेकर चली गई। काफी तलाश किया, कोई जानकारी नहीं हो सकी तब परिजन द्वारा 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी की मदद से बच्चे की तलाश की जा रही है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पा रही है। वादी मुकदमा की तहरीर सूचना के आधार पर मुअस 87/26 धारा 137(2)bns बनाम महिला अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा बरामदगी के संबंध में अलग-अलग टीमें गठित कर बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस