1:57 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

रेलवे कंट्रोलर की गजब चाल- बीच लाइन पर मालगाड़ी फिर भी उझानी स्टेशन पर ट्रेनों की क्राॅसिग

रेलवे कंट्रोलर की गजब चाल- बीच लाइन पर मालगाड़ी फिर भी उझानी स्टेशन पर ट्रेनों की क्राॅसिग।

भीषण गर्मी में सवारियों की भाग-दौड़, हादसा हो तो जिम्मेदारी किसकी ?।

उझानी-बदांयू 16 अप्रैल।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज़तनगर कंट्रोलर की अजब चाल से आज बरेली व कासगंज की तरफ जाने वाली सवारियों की जान सांसत में पड गई। वज़ह जब दो नंबर लाइन पर मालगाड़ी खड़ी है तो एक नंबर व तीन नंबर लाइन पर सवारी गाड़ियों का क्रास करा दिया। भीषण गर्मी में भाग-दौड़ से यात्री भी हलकान हुए जो मालगाड़ी के नीचे होकर निकलना पडा,अगर कोई हादसा हुआ होता तो जिम्मेदारी किसकी बनती है।

बताते चलें कि आज उझानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे कंट्रोलर ने ग़ज़ब खैल कर दिया जो 11 बजे दो नंबर लाइन पर कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी को खड़ा कर दिया।

उझानी स्टेशन पर उस समय जबरदस्त भीड़ भी थी, गाडी संख्या 55327 कासगंज बरेली 11.55 बजे पर एक नंबर लाइन वही गाडी संख्या 55308 रामनगर -कासगंज को 12.06 बजे तीन नंबर लाइन पर लाकर क्रासिंग करा दिया।


अगर कंट्रोलर चाहते तो मालगाड़ी को उझानी-से रिलीज कर देते वह बितरोई पहुंच भी जाती। एक साथ तीनों लाईन पर गाड़ियां होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। ज्यादातर सवारियों ने भीषण गर्मी में पूरे प्लेटफार्म का चक्कर ना लगा, मालगाड़ी के नीचे से निकलकर प्लेटफार्म पकड़ा वही रेलवे पुलिस भी मूकदर्शक बन स्टेशन पर मचीं भाग-दौड़ से कन्नी काटती नजर आईं।

आज अगर कोई हादसा हो जाता तो जिम्मेदारी किसकी होती यह कंट्रोल रूम की बहुत बड़ी ग़लती थी कि उझानी स्टेशन पर बीच की लाइन भरी होने के बाद भी सवारी गाड़ियों का क्रास कराया।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.