5:39 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

योग कक्षा में मेधावी आयुष पाठक का हुआ सम्मान, सफलता के टिप्स साझा किए

योग कक्षा में मेधावी आयुष पाठक का हुआ सम्मान, सफलता के टिप्स साझा किए

बदायूँ। पतंजलि योग समिति द्वारा प्रातःकालीन योग कक्षा में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले शहर के होनहार छात्र आयुष पाठक ने भाग लिया।

इस अवसर पर योग कक्षा के संचालकों व सदस्यों ने आयुष पाठक तथा उनके पिता प्रमोद कुमार पाठक का माल्यार्पण कर एवं पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने आयुष की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए बच्चों को उनसे सीख लेने की बात कही।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान आयुष पाठक ने अपनी तैयारी, पढ़ाई के तरीके और सफलता के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि ऊँचे लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। साथ ही उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।
कार्यक्रम में योग समिति से जुड़े अनेक सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस