नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 16 अप्रैल 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं में पदयात्रा एवं मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वंदना द्वारा पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया। पदयात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋषभ भारद्वाज के निर्देशन में संपन्न हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी सशक्तिकरण एवं जागरूकता के संदेश प्रसारित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ अर्चना पाण्डेय, डॉ बृजेश कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ सरिता गौतम, श्रीमती अफसाना खातून, श्री रोहित कुमार तथा श्री राजीव कुमार पाली सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समान अधिकारों के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना एवं उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

