1:26 am Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बाहरी कर्मचारीयो को तैनात किया जा रहा जो न्याय संगत नहीं

प्रार्थी गण को 1मई 2025 को छटनी में हटा दिया गया था। वहीं हम प्रार्थी गणों ने विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली खंड कार्यलय में प्रार्थना पत्र (आवेदन पत्र) नये ऊर्जीकृत विद्युत उपकेंद्रों तथा आवश्यकता अनुसार कार्य पर पुनः रखने हेतु अलग अलग दिनांक में दिये हैं (छाया प्रति संलग्न)काफी समय बीत जाने के बाद भी हम प्रार्थी गणों को न रख कर बाहरी लोगों को नये ऊर्जीकृत विद्युत उपकेंद्र सराय बरौलिया पर तैनाती की गई है जबकि 1 मई 2025 की छंटनी के बाद दिनांक 23 मई 2025 को अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन की अध्यक्षता में हुई बैठक वार्ता में उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ द्वारा आश्वस्त किया गया था कि जहां कहीं भी आवश्यकता अनुसार छंटनी में हटाए गए कर्मचारीयों को ही प्राथमिकता पर रखा जायेगा न की बाहरी तथा नये अनुभवहीन लोगों को रखा जायेगा। जबकि नवऊर्जीकृत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सराय बरोलिया विद्युत वितरण खंड बिसौली जनपद बदायूं
पर आर्थिक साठ गांठ कर नए अनुभवहीन अप्रशिक्षित बाहरी लोगों को तैनात किया गया है । जबकि आपके कार्य क्षेत्र में नये व बाहरी कर्मचारीयो को तैनात किया जा रहा है,जो कि न्याय संगत नहीं हैl
वहीं कर्मचारीयों प्रार्थना पत्र में कहा है कि उक्त लोगों को नव ऊर्जीकृत विद्युत उपकेंद्र सराय बरोलिया तथा आवश्यकता अनुसार विद्युत उपकेंद्रों पर तैनाती नहीं दी जाए और छटनी में हटाए गए हम प्रार्थी गणों को प्राथमिकता पर प्रार्थना पत्र (आवेदन पत्र) के अनुसार रखने की कृपा करें अन्यथा हम प्रार्थी गण दिनांक 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को समय सुबह 10 बजे से आपके के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं संविदा कर्मचारीयों का कहना है कि नये अनुभवहीन व बाहरी लोगों को रखने का कार्य सीधे मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम दूितीय बरेली कार्यलय से किया जा रहा है क्योंकि दिनांक 26 दिसंबर 2025 को 15 कर्मचारीयों को जो कि छंटनी में हटाए गए थे की सूची के साथ अधीक्षण अभियंता बदायूं तथा मुख्य अभियंता बरेली को पत्र भेजा गया जिसको मुख्य अभियंता बरेली के दूारा संज्ञान में लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई जबकि माह अप्रैल 2026 में विद्युत उपकेंद्र खितौरा तथा बिसौली टाउन पर नये अनुभवहीन तथा नव ऊर्जाकृत विद्युत उपकेंद्र सराय बरोलिया पर नये व अनुभवहीन बाहरी कर्मचारीयों को तैनात किया जा रहा है इस दौरान रामसेवक, यशपाल, सुभाष, वीरेंद्र सिंह मौर्य,नरेश पाल मौर्य, इन्द्र पाल, सुनील कुमार, सरनाम सिंह, हिदायत अली, विनोद कुमार,नीरेश कुमार, प्रदीप कुमार, रंजीत, जगतपाल, राम खिलाड़ी, मोहित कुमार,महताब मियां आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.