दिनांक 15 अप्रैल 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय, बदायूं (उ.प्र.) में राष्ट्रीय सेवा योजन के तत्वावधान में “नारी शक्ति दीवार” की स्थापना एवं हस्ताक्षर अभियान उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना के नेतृत्व में प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्राओं द्वारा “नारी शक्ति दीवार” पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण विचारों को अंकित किया गया। यह पहल भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और सशक्त भूमिका को दर्शाती है। दीवार पर अंकित विचारों में महिलाओं को 33% आरक्षण मिलने से उनके आत्मविश्वास, सम्मान और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि पर विशेष बल दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या डॉ. वंदना ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, जो “सशक्त नारी – सशक्त भारत” के संकल्प को साकार करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज, वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. भावना सिंह, डॉ. सरिता गौतम, श्री रोहित कुमार श्रीमती अफसाना खातून, श्री राजीव कुमार पाली एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी महिला प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने “नारी शक्ति दीवार” पर अपने हस्ताक्षर कर इस पहल का समर्थन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में जागरुकता उत्पन्न करना तथा समाज में महिलाओं की समान भागीदारी के प्रति सकारात्मक संदेश देना रहा। यह आयोजन महाविद्यालय में नारी सशक्तिकरण के प्रति निरंतर किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

