बदायूं
40 किलो डोडा छिलका के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिल्सी (बदायूँ), 14 अप्रैल 2026:
थाना बिल्सी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 किलो 800 ग्राम डोडा छिलका के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 6 लाख 12 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा अम्बियापुर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लड्डा फार्म के पास दो संदिग्धों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में डोडा छिलका और एक अर्टिगा कार (UP16 AV 3474) बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुशीर अहमद (26 वर्ष) निवासी बदायूँ और अजय कुमार (27 वर्ष) निवासी कादरचौक के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई को थाना बिल्सी पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

