1:56 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

आठवें दिन भी धरना जारी भाकियू चढूनी

आठवें दिन भी धरना जारी भाकियू चढूनी

बिल्सी। तहसील क्षेत्र में आज आठवें दिन भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी का लगातार धरना रहा जारी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत परगना कोट के ग्राम अगोल का मजरा नगला खुर्द में गाटा संख्या 352 पर दबंग किस्म के लोगो से अवैध कब्जे को हटवाने के लिए भाकियू चढूनी कार्यकर्ता लगातार बिल्सी तहसील प्रांगण में धरना दे रहे हैं। जिस पर आज तक किसी उच्च अधिकारी द्वारा कोई विशेष दिलचस्पी नहीं दिखाई गई है। तमाम तमाम कोशिशें के बाद भी ना तो कोई सुनने को तैयार है और ना ही कोई अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं और ना ही अब तक कोई कार्रवाई हुई है वही लेखपाल की सांठगांठ से दबंग अवैध कब्ज़ा जमा हुए हैं और पीड़ित को लगातार धमकियां दे रहे हैं दबंग के हौसले बुलंद हैं इन दबंगों के आगे प्रशासन भी हुआ फेल भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है अवैध कब्ज़े को हटवाया जाए और पीड़ित महिला को न्याय दिलाया जाए और उसकी जमीन वापस की जाए। महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार तहसील बिल्सी में धरने पर बैठी हुई है। उसे न्याय दिलाने में तहसील प्रशासन नाकाम होता देख भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे है। इस अवसर पर यार्वेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह तहसील अध्यक्ष, सोमवती, इरशाद खान जिला उपाध्यक्ष,रहिस अहमद,नैपाली,अनवार शहा आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस