अज्ञात व्यक्ति द्वारा तमिलनाडु की समस्याओं को लेकर ई-मेल द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट आफिस बरेली को विभिन्न जनपदों के डाकघर/पासपोर्ट आफिस में बम-बिस्फोट करने की धमकी दिये जाने के संबंध में।
सादर अवगत कराना है कि आज दिनाँक 13.04.2026 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय बरेली को द्वारा ई-मेल विभिन्न जनपदों के डाकघर/पासपोर्ट आफिस में बम-बिस्फोट करने की धमकी दी गई है । जिसके दृष्टिगत जनपद बदायूँ के डाकघर/पासपोर्ट आफिस में पुलिस टीम तथा एस चेक टीम द्वारा जाँच की गई तो चैकिंग के दौरान किसी भी प्रकार की कोई सदिंग्ध वस्तु व धमकी के दृष्टिगत कोई भी अवैध सामग्री नहीं पायी गई । प्राप्त ई-मेल के संबंध में साइबर सेल टीम द्वारा जाँच की जा रही है तथा पुलिस टीम द्वारा जनपद में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

