11:03 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र सुमित कुमार पासवान खण्ड विकास अधिकारी के पद पर चयन

बदायूं /13 अप्रैल 2026
स्थानीय विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी मार्ग बदायूं के पूर्व छात्र सुमित कुमार पासवान पुत्र सुरेंद्र प्रसाद पासवान ने वर्ष 2015 में इण्टर मीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। उक्त छात्र का चयन यू पी पी सी एस 2024 में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। इनकी 52वीं रैंक रही थी l भैया की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। आज विद्यालय में भैया का स्वागत किया गया। भैया ने इंटर के छात्रों के साथ अपनी तैयारी के अनुभव को साझा किया तथा उन्हें तैयारी के कई टिप्स भी दिए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस